हरिद्वार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगा राम जी की सुपुत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के संगठन सचिव ललित चौहान की बहिन माया देवी धर्मपत्नी आनन्द पाल सिंह का 28 अक्टूबर को प्रातः काल देहान्त हो गया। कनखल श्मशान घाट में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के संरक्षक भारत भूषण विद्यालंकार, अध्यक्ष देशबंधु, महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी, संगठन सचिव ललित कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष आदित्य कुमार गहलौत, वीरेन्द्र गहलौत, अशोक चौहान, कैलाश वैष्णव, नरेन्द्र सिंह सैनी सहित स्वतंत्रता सेनानी परिवारों ने सम्मान स्वरूप वस्त्र समर्पित करके पुष्पांजलि समर्पित किया।
दिवंगत मायादेवी के पुत्र विकास चौहान ने मुखाग्नि दी, दाह संस्कार के अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तथा वर्तमान सोनीपत हरियाणा के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, नगर विधायक मदन कौशिक, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, पार्षद के पी एस गिल सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके पूर्व निज निवास पर पारिवारिक सदस्यों आनन्द पाल सिंह, वन्दना चौहान, मनीषा चौहान, सरोज देवी, शीला सिंह, नवनीत चौहान, सपना चौहान, संध्या चौहान, सोनिया आजेश कुमार, करतार सिंह, कर्मवीर सिंह, जयवीर सिंह, उग्रसेन सिंह, ऋषिराम, राजेन्द्र गहलौत चौहान, शिखा चौहान, कमला देवी सहित छोटे छोटे बच्चों ने अश्रुपूरित पुष्पांजलि समर्पित किया।
