जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य ने 25 वर्षों की यात्रा में अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं और यह सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने प्रदेश एवं जनपदवासियों को रजत जयंती की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में रजत जयंती उत्सव सप्ताह के अंतर्गत ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता कार्यक्रम, निबंध, भाषण, कृषि सम्मेलन एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों, कार्मिकों और जनप्रतिनिधियों से अपने कार्यों के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से दायित्व निभाने की अपील की।
मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने भी जनपदवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ने सीमित संसाधनों के बावजूद विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं और कई क्षेत्रों में देशभर में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार की सचिव एवं सिविल जज सिमरनजीत कौर ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्राधिकरण द्वारा लगातार विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भी आमजन को कानूनी जानकारी उपलब्ध कराई गई।
जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यूसीसी विवाह पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य: ग्राम प्रधान गंगदासपुर प्रियंका रानी, ग्राम प्रधान गाजीवाली देवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान टिहरी भागीरथी नगर पार्वती देवी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज कुमार, काजल, विनीत कुमार, प्रदीप तोमर, नवीन कुमार, अजय चौहान, कुलदीप चौहान। शैक्षणिक क्षेत्र: वर्णनिका आर्य (कन्या पाठशाला गणेशपुर – 95%), लाखन शर्मा (आदर्श इंटर कॉलेज मानकपुरआदमपुर – 98%), दीक्षा चौधरी (सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज मायापुर – 97%)।विभागीय क्षेत्र में ई-पैक्स में भूमेष कुमार शर्मा (शहकारिता विभाग), उद्यान मोहम्मद माजिद हुसैन, मत्स्य पालन प्रीतम सिंह, नमामी गंगे अनुप सिंह भंडारी, डेयरी अनुज कुमार, पर्यावरण मित्र विनोद, जीतराम, खेल में महक चौहान (रग्बी कांस्य पदक), विवेक कुमार (एशियन चैम्पियनशिप रजत पदक), भूमिका (कबड्डी स्वर्ण पदक), पशुपालन व कृषि: आशीष कुमार, रवि भूषण।
स्कूल प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान
रजत जयंती सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता में प्रथम तनु राठौर, द्वितीय रिया आर्या, तृतीय अरमिश अंसारी, भाषण प्रतियोगिता : प्रथम अभिवन्तिका, द्वितीय तनु, तृतीय शिवानी रावत, पेंटिंग प्रतियोगिता : प्रथम राघवी अग्रवाल, द्वितीय अवंतिका कश्यप, तृतीय आदित्य सक्सेना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
लोक संस्कृति और विभागीय झांकियों का प्रदर्शन
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं सूचना विभाग के सांस्कृतिक दलों ने उत्तराखण्ड लोक कला एवं संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। विभिन्न विभागों जैसे अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण, कृषि, उद्यान, डेयरी, पशुपालन, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, एसडीआरएफ आदि ने जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकियाँ निकालीं, जिन्हें जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण, समाजसेवी विशाल गर्ग, अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, मुख्य शिक्षाधिकारी आशुतोष भंडारी, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा, परियोजना प्रबंधक उरेडा गंभीर सिंह बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित थे।
