हरिद्वार। श्री रामलीला कमेटी कृष्णा नगर समिति (रजि०) के दसवें दिन शूर्पणखा की नाक कटना, सीता हरण का मंचन हुआ। श्री रामलीला कमेटी कृष्णा नगर में 22 वे वर्ष पर्व पर दिखाए गए दृश्य जिसका दर्शकों ने जम कर आनंद लिया। दृश्य देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। भीड़ भी बहुत रही।
पंचवटी में रावण की बहन शूर्पणखा पहुंचती है और लक्ष्मण के आगे शादी का प्रस्ताव रखती है जिसे लक्ष्मण स्वीकार नहीं करते और राम के पास भेज देते हैं। सीता के बारे में गलत बोलने पर लक्ष्मण शूर्पणखा की नाक काट देते हैं। शूर्पणखा रोते रोते रावण के दरबार पहुंचती है और सारी कहानी बताती है। रावण मामा मारीच से मदद मांगता है। मारीच स्वर्ण मृग बनकर पंचवटी पहुंचता है। जहां सीता राम को उसे पकड़ने भेजती है। तभी सीता लक्ष्मण को भी राम के पीछे भेज देती है। लक्ष्मण के जाते ही रावण ब्राह्मण का भेष धारण कर चित्रकूट पहुंचता है और सीता का हरण कर पुष्पक विमान से लंका ले जाता है। राम के अभिनय में- देव शर्मा, लक्ष्मण – ज्योतिर्मय शर्मा, सीता अमन गेरा, रावण प्रतीक मदान, ब्राह्मण रावण की भूमिका संजय शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर गिरीश नासवा, राजेश शर्मा, पं. तिलक राज शर्मा, गौरव बांगा, भुवन महेंद्रू, राजकुमार शर्मा, श्रीराम मगन, अनिल कटारिया, केशव तनेजा, भानु पांडे, लोकेश कोहली, अंकुर शर्मा, विनायक शर्मा, पवन सपरा, ऋषभ महेंद्रू, साहिल, विकास बहल, कृष्णा शर्मा आदि कार्यकर्ता ने सहयोग किया।
