हरिद्वार / झबरेड़ा। झबरेड़ा के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति ने कमाल कर दिया है। क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को रोकने के लिए अधिकारियों को बार-बार कहने के बाद भी बिजली कटौती जारी थी, इसके बाद विधायक ने स्वयं ही बिजली विभाग के अधिकारियों के घरों के विद्युत कनेक्शन काट दिए। ज्ञात रहे कि विधायक ने पूर्व में चेतावनी दी थी लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही जारी थी, जिसके बाद विधायक ने यह कदम उठाया… देखें वीडियो 👇
