बड़ी खबर
50 हजार की रिश्वत लेते जिला पूर्ति अधिकारी और सहायक को विजिलेंस ने धरा
देहरादून विजिलेंस की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, जिला पूर्ति विभाग में रिश्वतखोरी का खुलासा।
हरिद्वार जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक गौरव शर्मा रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।
जिला पूर्ति कार्यालय परिसर में ही विजिलेंस टीम ने दबिश देकर दोनों को रंगे हाथ दबोचा।
राशन डीलर से काम के बदले ₹50 हजार की अवैध मांग का आरोप।
पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर कार्रवाई को दिया अंजाम।
रिश्वत की पूरी रकम मौके से बरामद, दोनों आरोपी हिरासत में।
विजिलेंस की छापेमारी से पूरे विभाग में हड़कंप।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी।
