डीएम ने कुण्ड और आसपास के क्षेत्र का गहन अवलोकन करते हुए सौंदर्यकरण की संभावनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव को निर्देशित किया कि कुण्ड परिसर के सौंदर्यकरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि यह स्थल धार्मिक पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बन सके।
उन्होंने नगर निगम को परिसर से अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर व बैनर तत्काल हटाने और सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही, मां गंगा से कुण्ड तक पानी पहुंचाने वाले नाले का निरीक्षण कर जल उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, पार्षद सुमित चौधरी सहित संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
